नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का ब्रह्माकुमारी आश्रम की बहनों ने किया सम्मान

in #samaj2 years ago

मुरैना/पोरसा। नगर पालिका परिषद पोरसा के हाल ही में हुए संपन्न चुनावों में नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती कुषमा तोमर एवं नगरपालिका उपाध्यक्ष श्रीमती कृष्णा तोमर का प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय गांधीनगर आश्रम पर राजनीतिक वर्ग कार्यक्रम के अंतर्गत 75 भी आजादी अमृत महोत्सव के अंतर्गत सभी नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को माला साफा तिलक लगाकर लक्ष्मी नारायण की स्मृति चिन्ह भेंट कर आश्रम की बहनों के द्वारा तिलक चंदन लगाकर सभी अतिथियों का स्वागत सम्मान किया गया बीके रेखा बहन ने कहा की राजनीति करना हर किसी के लिए संभव नहीं है लेकिन जो राजनीति करते हैं वह अपने क्षेत्र की जनता जनार्दन की सेवा भाव के लिए उनकी समस्याओं के निदान के लिए उनके सुख-दुख में सदैव खड़े रहने के लिए करते हैं और सभी राजनीतिक वर्ग के लोगों को इसी सेवाभाव की तरह जरूरतमंदों की सेवा करनी चाहिए भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष राम कुमार गुप्ता ने कहा की पोरसा नगर पालिका में भारतीय जनता पार्टी का अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष निर्वाचित हुआ है इसमें सभी क्षेत्रीय जनता का विशेष सहयोग रहा है क्षेत्रीय जनता का बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं तथा क्षेत्र की हर समस्या के समाधान के लिए भारतीय जनता पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता हर समय हर संभव मदद करने के लिए आप सबके बीच खड़ा रहेगा हर किसी की समस्याओं के समाधान तत्काल किया जाएगा। कार्यक्रम के इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती कुसुमा रामवीर तोमर, उपाध्यक्ष श्रीमती कृष्णा तोमर, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष राम कुमार गुप्ता, ब्रह्माकुमारी बहन रेखा, परमाल शर्मा, किसान मोर्चा अध्यक्ष मिथिलेश तोमर, समाजसेविका महिला मोर्चा अध्यक्ष वंदना गुप्ता, राघवेंद्र कटारे, संदीप उपाध्याय, नगर महामंत्री संतोष शर्मा, पूर्व सांसद प्रतिनिधि पवन शर्मा, विधानसभा मीडिया प्रभारी नीरज भदोरिया, अमन तोमर, रवि गुप्ता, नीतिश गुप्ता, श्याम मुरारी बाबा, मंजू गुप्ता, नारायणी दादी, सुमन बहिन, रेनू, ज्योति,IMG-20220809-WA0002.jpg अल्का गीता आदि लोग उपस्थित रहे।