भारत की संस्कृति के बारे में लोगों को करना चाहिए जागरूक स्वदेशी वस्तुओं को अपनाएं : बीके रेखा बहन

in #samaj2 years ago (edited)

मुरैना/पोरसा।
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय गांधीनगर सेवा केंद्र पोरसा में आज मेरा देश मेरी शान कार्यक्रम का आयोजन किया गया आजादी के 75 वे अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत यह कार्यक्रम किया गया मेरी संस्कृति मेरी पहचान इसी विषय पर जोर देते हुए बीके रेखा बहन ने कहा हमें अपने देश की संस्कृति को अपनाना चाहिए धीरे-धीरे हम विदेशी चीजों को अपनाते जा रहे हैं विदेशी पहनावे को अपनाते जा रहे हैं और अपने देश की संस्कृति को भूलते जा रहे हैं बता दे अतिथि गणों ने भी गणमान्य नागरिकों ने अपने अपने विचार रखते हुए कहा अगर हम पांच लोगों को भी इसके लिए जागरूक करते हैं और उनको यह कहते हैं कि आगे भी यह संदेश बढ़ाना है तो धीरे-धीरे जन जन तक यह संदेश पहुंच जाएगा साथ में कुसुमा तोमर नगर पालिका अध्यक्ष ने भी कहा है की अपनी संस्कृति को अवश्य ही हमें अपनाना चाहिए इसके लिए सभी को जागरूक भी करना चाहिए भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष राम कुमार ने कहा कि जैसा अन्न वैसा मन इसलिए सात्विक भोजन हमारे जीवन में बेहद आवश्यक है साथ में यह भी कहा कि हमें प्रतिदिन ईश्वर का चिंतन करना चाहिए ताकि हमें सकारात्मक ऊर्जा मिल सके और हम उस सकारात्मक ऊर्जा से जनता के लिए सेवा कर सके उनकी हर संभव मदद कर सके भारत में निर्मित की गई बनी हुई वस्तुओं को ही खरीदें विदेशी वस्तुओं को ना खरीदें और ना लोगों को खरीदने दें इस मौके पर नगर पालिका उपाध्यक्ष श्रीमती कृष्णा तोमर भी रही मौजूद उन्होंने भी कहा कि हमें अपने लक्ष्य को सामने रखते हुए अपने कार्य को करना चाहिए और अपने कार्य पर दृढ़ निश्चय रखते हुए कार्य को करना चाहिए नन्हे-मुन्ने बाल कलाकारों ने बहुत सुंदर कार्यक्रम करते हुए मेरा देश मेरी शान मेरी संस्कृति मेरी पहचान की थीम पर कार्यक्रम किया हर एक ने अपनी अपनी भाषा में प्रस्तुति दी जिसमे गुजराती राजस्थानी मराठी पंजाबी में बाल कलाकारों ने नृत्य करके अपनी संस्कृति की पहचान दी और अपने देश के हित में अपने देश के लिए लगाए जयकारे मेरा देश मेरी शान मेरी संस्कृति मेरी पहचान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कुसुमा तोमर नगर पालिका अध्यक्ष ,विशिष्ट अतिथि कृष्णा तोमर नगरपालिका उपाध्यक्ष, अध्यक्षता राम कुमार गुप्ता भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष, बीके रेखा बहन ,अमन,दीनदयाल ,रवि ,ज्योति,अलका,परमाल शर्मा किसान मोर्चा अध्यक्ष, वंदना गुप्ता महिला मोर्चा अध्यक्ष ,मिथलेश तोमर समाजसेविका ,राकेश उपाध्याय पूर्व अध्यक्ष वरिष्ठ नेता भाजपा ,संदीप उपाध्याय नगर महामंत्री, राघवेंद्र कटारे किसान मोर्चा नगर महामंत्री, पवन शर्मा अंबाह विधानसभा मीडिया प्रभारी ,संतोष शर्मा सांसद प्रतिनिधि कृष्णमुरारी बाबा मंजू गुप्ता सुमन बहन नारायणी दादी आदि भाई बहन सैकड़ों की संख्या में उपस्थित रहे।