संयुक्त मीडिया क्लब के पदाधिकारियों ने अधिकारियों को मिलकर दी दीपावली की शुभकामनाएं

in #saiyukt2 years ago

Screenshot_20190903-131249_WhatsApp.jpg

झांसी। महानगर में संयुक्त मीडिया क्लब ने नई पहल की। संयुक्त मीडिया क्लब के पदाधिकारियों ने जनपद के आलाधिकारियो से शिष्टाचार मुलाकात करते हुए मिष्ठान दी और दीपावली की शुभकामानाएं दी। आपको बताते चलें कि संयुक्त मीडिया क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामनरेश यादव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अश्वनी मिश्रा, राष्ट्रीय महासचिव विनोद गौतम, राष्ट्रीय सचिव शाहजाद खान, जिलाध्यक्ष हेमंत गुप्ता और झांसी टाईम्स के सम्पादक प्रमोद गौतम, राष्ट्रीय सचिव तारिक़ इक़बाल 'शीबू' ने दीवाली के पर्व पर सदर विधायक रवि शर्मा, झांसी कमिश्नर आदर्श सिंह, डीआईजी जोगेन्द्र कुमार, एसएसपी राजेश एस, जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार से मुलाकात की। मुलाकात करते हुए उन्हें मिष्ठान देते हुए दीपावली की शुभकामनाएं दी।