शहीद भगतसिंह की जयंती पर हुआ कार्यक्रम आयोजित

in #sahid2 years ago

IMG-20220928-WA0137.jpg

अभिनव राजस्थान पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शहीद भगतसिंह की 115 वीं जयंती पूरे उत्साह के साथ मनाई। पूरा देश आज भारत के लाल कहे जाने वाले ओर क्रांतिकारी स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह की 115 वीं जयंती मनाई।देश में क्रांति लाने के मजबूत इरादों से अंग्रेजों के शासन को झकझोर कर रख देने वाले क्रांतिकारी नौजवान को आज एक कृतज्ञ राष्ट्र याद कर रहा है। अभिनव राजस्थान पार्टी के मीडिया प्रभारी रविन्द्र बावरी रतकुड़िया ने भगत सिंह के बारे कहा कि अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध शहीद भगत सिंह ने अपना बलिदान त्याग किया। आज हम सभी युवाओं को शहीद भगत सिंह के पद पर चलने की प्रेरणा लेनी चाहिए। इस दौरान माल्यार्पण और पुष्प अर्पित किए गए।इस दौरान कार्यकर्ता सत्यप्रकाश भाटी, मनोजनाथ कालबेलिया, श्रवण नायक, दामोदर भार्गव, सेवाराम भाटी, भोमाराम सारण, बालकदास भाटी, परसाराम भाटी आदि मौजूद थे।