सहारनपुर में चल रहे अवैध कॉलोनी पर चला प्राधिकरण का बुलडोजर।

in #saharanpur2 years ago

सहारनपुर विकास प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई।

सहारनपुर में चल रहे अवैध कॉलोनी पर चला प्राधिकरण का बुलडोजर।
IMG-20220525-WA0008.jpg
क्लोनाइजर द्वारा अवैध तरीके से काटी गई कॉलोनियों पर विकास प्राधिकरण ने चलाया बुलडोजर।
भू माफियाओं की कमर तोड़ने के लिए प्रशासन की ताबड़तोड़ कार्रवाई।
BSP प्रत्याशी और भूमाफिया अजब सिंह की भी नवादा रोड़ पर लगभग 20 बीघा के क्षेत्र में अवैध कॉलोनी को ध्वस्त किये जाने की हुई कार्यवाही।IMG-20220525-WA0006.jpg
विकास प्राधिकरण की आंखों में धूल झोंक कर अवैध तरीके से शहर में काट रखी है कोलोनिया।
सहारनपुर विकास प्राधिकरण ने कार्रवाई करते हुए कालोनियों पर चलाया बुलडोजर।
IMG-20220525-WA0001.jpg

  1. जोन-01 के अन्तर्गत शेखपुरा कदीम, पेपर मिल रोड़ पर श्री राकेश शर्मा द्वारा लगभग 25 बीघा भूमि में अवैध कॉलोनी को ध्वस्त किये जाने की कार्यवाही

  2. जोन-10 के अन्तर्गत कांकरकुई छपरेडी सरस्वती विहार कालोनी में श्री नेपाल सिंह व श्री जगपाल सिंह द्वारा लगभग 10 बीघा भूमि में अवैध कॉलोनी को ध्वस्त किये जाने की कार्यवाही

  3. ज़ोन- 10 में बाईपास व सी0एन0जी0 के क्षेत्र में मनानी दिल्ली रोड़ पर श्री आजाद व मोन्टी राणा द्वारा लगभग 10 बीघा भूमि में सड़क हेतु ब्रिकवर्क एवं बिजली के खम्बे को ध्वस्त किये जाने की कार्यवाही

  4. जोन - 10 में मनोहरपुर गांव के पीछे से फतेहपुर को जाने वाली रोड़ मुल्लापुर मजबता पर श्री आजाद व अजीत द्वारा लगभग 08 बीघा भूमि में अवैध कॉलोनी को ध्वस्त किये जाने की कार्यवाही

  5. जोन-01 के अन्तर्गत स्टार पेपर मिल से आगे टपरी रोड़ पर श्री अमरजीत द्वारा भूतल पर लगभग 30‘ग30‘ के क्षेत्रफल में दो कमरे, किचन, टॉयलेट आदि के निर्माण को सील किये जाने की कार्यवाही

  6. जोन-09 के अन्तर्गत कोर्ट रोड़ रामनगर पठानपुरा निकट घंटाघर में श्री सन्नी छाबड़ा द्वारा लगभग 12‘*27‘ के क्षेत्रफल में पुराना भवन तोड़कर दुकान का निर्माण को सील किये जाने की कार्यवाही

  7. गोकुल एन्कलेव कालेानी में श्री वासु गुप्ता द्वारा भूतल पर स्वीकृत मानचित्र से भिन्न निर्माण को को सील किये जाने की कार्यवाही

दिनांक 24-05-2022 को की गयी।

ध्वस्तीकरण/सील की कार्यवाही उपाध्यक्ष महोदय एवं सचिव के निर्देशन में की गयी।

अवैध निर्माणों की रोकथाम हेतु प्राधिकरण की ओर से अवैध निर्माणों को चिन्हित करते हुए सील/ध्वस्तीकरण किये जाने की कार्यवाही अमल में लाई जा रही है एवं इसी प्रकार आगे भी अवैध निर्माणों को सील/ध्वस्तीकरण किये जाने की कार्यवाही की जायेगी।
IMG-20220525-WA0004.jpg