तस्कर गिरफ्तार, कब्जे से 120 ग्राम नाजायज चरस बरामद।

in #saharanpur2 years ago

IMG-20220523-WA0013.jpgवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के आदेशानुसार व पुलिस अधीक्षक नगर श्री राजेश कुमार व क्षेत्राधिकारी सदर श्री नीरज सिंह के कुशल निर्देशन मे थानाध्यक्ष सत्येन्द्र कुमार राय थाना चिलकाना के कुशल नेतृत्व मे चिलकाना पुलिस द्वारा मादक पर्दार्थो की तस्करी की रोकथाम के सम्बन्ध में चलाये जा रहे अभियान में शमशेर उर्फ कल्लू पुत्र अलीशेर नि0 ग्राम नथमलपुर थाना चिलकाना स0पुर* को मशकरा नदी के पुल के पास से 120 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया गया है। जिसके सम्बन्ध में थाना हाजा पर मु0अ0सं0 143/22 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट बनाम शमशेर उर्फ कल्लू उपरोक्त के विरूद्ध पंजीकृत किया गया है। अभि0 को समय से माननीय न्यायलय के समक्ष पेश किया जा रहा है।