सदस्यता अभियान में शामिल हुए काफी लोग

in #sadsyata2 years ago

सपाइयों ने दूसरे दिन भी चलाया सदस्यता अभियान

सदस्यता अभियान में पहुंचे पूर्व विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे ने सैकड़ों लोगों को दिलाई सदस्यता

सदस्यता अभियान सपा के निवर्तमान नगर अध्यक्ष परवेज अहमद के नेतृत्व में अंसार टोला स्थित रोड पर में कैंप लगाकर किया गया

संत कबीर नगर।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश सिंह यादव के निर्देश पर प्रदेश के समस्त जनपदों में सपा का सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है जिसको लेकर रविवार को ख़लीलाबाद नगर के अंसार टोले में रोड पर कैंप लगाकर लोगों को सपा की सदस्यता दिलाई गई। सदस्यता अभियान सपा के निवर्तमान नगर अध्यक्ष परवेज अहमद के नेतृत्व में चलाया गया। सदस्यता अभियान कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे ने सदस्यता अभियान कैंप का शुभारंभ किया। इस दौरान मौजूद सपाइयों ने दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे माला पहनाकर उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस दौरान सैकड़ों लोगों ने सपा की सदस्यता ग्रहण की। रास्ते से गुजर रहे दर्जनों कांवरियों ने समाजवादी का बैनर देख कैंप के निकट आकर समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।इस दौरान मौजूद रहे निवर्तमान जिला अध्यक्ष गौहर अली खान, लोरिक यादव, कोमल यादव, सोनू यादव, श्रीराम यादव, परवेज अहमद, जगत नारायण यादव, रमेश चंद यादव, शकुंतला यादव, अजीम खान, कैफ खान, मुबीन खान सहित आदि लोग मौजूद रहे।IMG-20220807-WA0252.jpg

Sort:  

Please follow me and like my News 🙏💐