शनिवारिय कार्यक्रम नो बैंग डे में हुई विभिन्न गतिविधियां का हुआ आयोजन।

in #sadri2 years ago

IMG-20220904-WA0027.jpgशनिवारिय कार्यक्रम नो बैंग डे में हुई विभिन्न गतिविधियां का हुआ आयोजन।

देसूरी राज्य सरकार के आदेशानुसार विद्यालयों में हर शनिवार की भांति इस शनिवार को भी राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय लाम्पी में नो बैंग डे मनाया गया। थीम के अनुसार राजस्थान को जाने कार्यक्रम किया गया जिसमें महापुरुषों के जीवन का परिचय कराते हुए उनकेे गौरवशाली इतिहास को पढ़ाया गया। जिसमें महाराणा प्रताप, सुभाषचन्द्र बोस,वीर सावरकर, झांसी रानी लक्ष्मीबाई, महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू इत्यादि के गुणों पर अध्यापकों द्वारा प्रकाश डाला गया। इस दौरान पंकज कुमार मकवाना द्वारा बच्चों को उत्तर, दक्षिण, पुर्व व पश्चिम दिशाओं का ज्ञान ग्लोब की सहायता से कराया गया। शारीरिक शिक्षक महेंद्र सिंह गेहलोत नारलाई ने राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेलों में विजय रही टीमों को अभ्यास कराया साथ ही खेलों के नियमों की विस्तार से जानकारी दी। संस्था प्रधान मोहम्मद असलम ने विद्यालय में साफ सफाई, स्वच्छता अभियान, स्वच्छ विद्यालय स्वस्थ एवं सरकार संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। सड़क सुरक्षा के बारे में बताया। इस दौरान श्रवण सिंह राठौड़,मोहम्मद फारूक, रणजीत मालवीय,सलेशकुमार मीणा, मुकेश कुमार मीणा, महेंद्र सिंह गेहलोत सहित विद्यालय परिवार के सदस्य मौजूद थे।