1400 महिलाओं का एक साथ समुंद्र मंथन ।

in #sadri2 years ago

1400 महिलाओं का एक साथ समुंद्र मंथन ।
IMG_20220907_214235.jpg
पाली जिले के सुमेरपुर उपखण्ड खिंवादी गांव का नजारा बुधवार को अलग ही नजर आया। आस्था हिलोरे मार रही थी। हर तरफ उल्लास का माहौल था। यह नजारा था 55 साल बाद हो रहे तालाब पूजन का।

बुधवार को गांव में लोगों ने समुद्र मंथन पूजने की परंपरा का निर्वहन किया। समुद्र मंथन को लेकर महिलाएं सुबह तालाब किनारे मंगल गीत गाती पहुंची। तालाब पर पंडित द्वारा मंत्रोच्चार के साथ सरोवर की पूजा की। कार्यक्रम की शुरुआत गांव के पूर्व जागीरदार परिवार द्वारा तालाब पूजन के साथ की गई। इसके बाद महिलाओं ने बारी-बारी से तालाब पूजन की प्रक्रिया निभाई।
यूं चला तालाब पूजन
तालाब की परिक्रमा के बाद बहनें कलश सिर पर धारण कर तालाब में उतरीं। जहां भाइयों ने बहनों को समुद्र मंथन करवाया। बहनों को प्रतिकात्मक रूप से तालाब का पानी ग्रहण करवाया। बहन को चुनरी ओढ़ाकर मुंह मीठा करवाया। बहन को हाथ पकड़कर तालाब से बाहर निकालने की परंपरा निभाई। इस प्रकार ग्राम की 1400 सौ महिलाओं ने समुन्द्र मंथन की रस्म अदा की।

1400 महिलाओं ने एक साथ किया समुंद्र मंथन।

सुमेरपुर उपखंड क्षेत्र के खिंवादी गांव में बुधवार को 55 साल बाद तालाब पूजन कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमे सर्व समाज की कुल 1400 महिलाओ ने एक साथ तालाब पूजन किया। सुबह सज धजकर बहने अपने भाईयों के साथ गाजे बाजे से साथ सरोवर पहुंचे।।जहा तालाब के परिक्रमा लगा कर भाई बहिन ने विधिवत तालाब की पूजा अर्चना कर भाई ने बहन को सरोवर का जल ग्रहण करवाया और भाई द्वारा बहन को चुनरी ओढ़ाकर रस्म अदा की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ गांव के पूर्व जागीरदार जसवंत सिंह देवड़ा परिवार द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना कर तालाब पूजन का कार्य शुरू किया। पूजन का दायित्व पंडित ‌ सुरेश महाराज एवं महेश महाराज ने विधि विधान से पूजा अर्चना कर पूजन का कार्य शुरू। सुरक्षा व्यवस्था के तौर पर पुलिस जाब्ता व प्रशासन ने गोताखोरो का पुख्ता इंतजाम किया गया।इस मौके पर सरपंच प्रवीण कुमार एवं सभी वार्ड पंच एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं गांव के युवा एवं वरिष्ठ नागरिकों ने विशेष योगदान दिया। कानून व्यवस्था में सुमेरपुर सोओ रजत विश्नोई, उप निरीक्षक अमराराम मीणा, समेत बड़ी संख्या में पुलिस का जाब्ता मौजूद था।