सांचौर फोटो सेशन में खुलासा तीन दिन बाद मुंहदिखाई में पता चला डेढ़ लाख लेकर दूसरी दुल्हन ब्याह दी*

in #saanchaur2 years ago

सांचौर फोटो सेशन में खुलासा तीन दिन बाद मुंहदिखाई में पता चला डेढ़ लाख लेकर दूसरी दुल्हन ब्याह दीIMG-20220530-WA0019.jpg
सरवाना क्षेत्र में ब्याही गई फर्जी दुल्हन चौथे दिन मुंह दिखाई की फोटो सेशन के दौरान पकड़ी गई। दूसरी युवती का फोटो दिखाकर 5 लाख में डील करने के बाद ब्याही महिला चार दिन तक घूंघट में ही थी। पड़ोस की महिलाओं ने फोटो खिंचवाने के लिए घूंघट हटाया तो हकीकत पता चली। दूल्हे ने भी दुल्हन का चेहरा नहीं देखा था। महिलाओं ने दुल्हन को पकड़ कर रखा और फिर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने हिना पुत्री कालू भाई पत्नी रफीक शेख निवासी हसन नगर आवास, हिम्मतनगर काे गिरफ्तार कर लिया। दो दलालों के खिलाफ भी मामला दर्ज कर लिया है। दांतिया निवासी सोहन सिंह (30) पुत्र मोती सिंह ने रिपोर्ट दी कि गांव के ही निवासी मुराद खां पुत्र हक्के खां ने उसको बताया कि उसके दोस्त गणपत सिंह चौहान डीसा के साले कीर्ति सिंह की एक लड़की है।

परिवार वालों को 20 वर्षीय लड़की का फोटो दिखाया गया। गत 26 मई को मुराद खान ने सोहन को बताया कि गणपत सिंह के घर किसी की मौत हो चुकी है। ऐसे में चार पांच लोग चलो और शादी कर लेते हैं। सोहन और परिवार के अन्य सदस्य डीसा स्थित गणपत सिंह के घर पर पहुंचे थे। दिन डेढ़ लाख रुपए और सोने के जेवरात दिए थे।

30 हजार लेकर करती हूं शादी, पति को पता नहीं

लुटेरी दुल्हन ने बताया कि किसी के कहने पर वो 30 हजार रुपए में ही किसी से भी शादी कर लेती थी। इस काम के बारे में उसके पति को नहीं पता था। पुलिस ने हिना, मुराद खां और गणपत सिंह के खिलाफ भी मामला दर्ज कर लिया।