लालू यादव पलामू कोर्ट से रिहा हुए, अदालत ने 6000 अर्थ दंड लेकर दी 'आजादी'

in #s2 years ago

मेदिनीनगर (पलामू), जासं। Lalu Yadav News राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव आज बुधवार को आदर्श चुनाव आचार संहिता उल्लंघन के मामले में पलामू कोर्ट में पेश हुए। यह मामला सतीश कुमार मुंडा न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी व एमपी एमएलए स्पेशल कोर्ट में चल रहा था। लालू की तरफ से कोर्ट में हाई कोर्ट के वकील प्रभात कुमार सिंह पैरवी कर रहे थे। लालू के वकील धीरेंद्र कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह ने बताया कि लालू पर गढ़वा जिले में 2009 में मामला दर्ज हुआ था। पलामू कोर्ट ने सुनवाई के बाद लालू को दंडित कर कोर्ट ने छोड़ दिया है। लालू को दंड के रूप में 6000 रुपया देना है। 08_06_2022-lalu_yadav_news_22783599.jpg