श्री कानुडा पंचमुखी बालाजी मंदिर में मंत्रोच्चार के साथ धर्म ध्वजा की हुई स्थापना

in #s2 years ago

IMG_20220730_133746.jpg

भीलवाड़ा। उपनगर पुर में महाकाल सेवा समिति के तत्वाधान में श्री कानुडा पंचमुखी बालाजी के मंदिर पर श्री 1008 दिगंबर खुशहाल भारती महाराज द्वारा विशाल चतुर्मास 2022 के तहत नौगांवा चौराहा स्थित कानूडा पंचमुखी हनुमान मंदिर पर51 दिवसीय रूद्र महायज्ञ कि धर्म ध्वजा की स्थापना की स्थापना की गई। जिसमे हमीरगढ़ महारासा यूग प्रदीप सिंह मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। श्री 1008 खूशाल भारती महाराज ने बताया कि राजस्थान का पहला रूद्र महायज्ञ का आयोजन पुर में 4 अगस्त 2022 से 23 सितंबर 2022 तक यज्ञ आचार्य श्री हरि ओम जी वृंदावन यंत्राचार्य श्री रजनीकांत आमेटा द्वारा संपन्न किया जाएगा व श्री राम कथा 2 सितंबर से 10 सितंबर को मुखारविंद श्री आशीष चाष्टा कपासन तथा श्री शिव महापुराण मुखारविंद श्री सुशील व्यास आगरा द्वारा 12 सितंबर से 22 सितंबर तक संपन्न किया जाएगा। व श्री महा यज्ञ पूर्णाहुति संत समागम व विशाल भंडारा 23 सितंबर को दोपहर 12:00 बजे किया जाएगा।

Sort:  

Ok