IPL 2023: धोनी के बाद CSK का अगला कप्तान बन सकता है 25 साल का ये खिलाड़ी! दिग्गजों ने अभी से उठाई बड़ी मांग
CSK New Captain: पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अगले साल भी IPL 2023 सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे. IPL 2023 महेंद्र सिंह धोनी के करियर का आखिरी सीजन साबित हो सकता है. 41 साल के महेंद्र सिंह धोनी के लिए IPL 2023 के बाद बतौर कप्तान और खिलाड़ी आगे खेलना मुमकिन नहीं होगा. ऐसे में 25 साल का एक खिलाड़ी CSK का अगला कप्तान बनने का सबसे तगड़ा दावेदार है.