राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन पर्व।

IMG-20220814-WA0342.jpg
बरुआसागर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में रामराजा विवाह घर मे अखंड भारत दिवस एवं रक्षाबंधन उत्सव मनाया गया।इस अवसर पर अपने संबोधन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग संघ चालक शिवशंकर भार्गव ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ राष्ट्रीय एकात्मता के लिये कार्य कर रहा है। संघ राष्ट्र की अस्मिता संस्कृति व उसके नागरिकों की सुरक्षा व सम्मान के लिये कार्य करता है। समाज में सब एक दूसरे से जुड़े रहें इसके लिये सामाजिक समरसता के लिये संघ वर्ष में समाज के बीच तीन उत्सव मनाता है, रक्षाबन्धन पर्व भी उन्हीं में से एक है। इस अवसर पर डॉ प्रमोद कुमार अग्रवाल, नगर संघ चालक महेश सराफ, बालचंद राय, मृदुल तिवारी, विनोद पुरोहित, सत्येंद्र त्रिपाठी, संदीप जैन, अमर सिंह कुशवाहा, हरिमोहन सोनी, नगर कार्यवाह बृजबिहारी गुप्ता, विजय दुबे, मुकेश नायक, रूपेश नायक, रजनीश शर्मा, राजीव बिरथरे, ब्रजपाल सिंह राजावत, नीलू बिरथरे, रमेश चंद्र मिश्रा, रजनीश शर्मा, विशाल सोनी, श्रीमती संगीता अग्रवाल, मीनू राजावत, विभा तिवारी, अंजली बिरथरे, रागिनी चौरसिया, सुधा बिरथरे, कमला सोनी, लीला बिरथरे आदि मौजूद रहीं।

राजीव बिरथरे, बरुआसागर झाँसी।

Sort:  

https://wortheum.news/@kunalagrawal#
👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻
Sir/Ma'am please follow me and like my post.