Reliance Jio 5G

in #rr2 years ago

मुकेश अंबानी ने घोषणा करते हुए कहा कि देश में सबसे पहले चार महानगरों दिल्ली ,मुंबई चेन्नई और कोलकाता में 5G सेवाओं की शुरुआत की जाएगी। इसके बाद हर महीने देश के अन्य शहरों में भी 5G सेवाएं उपलब्ध होंगी। मुकेश अंबानी ने कहा कि 2023 तक देश के हर गांव में सर्विसेस मिलनी शुरू हो जाएंगी।
जियो True 5जी से बदल जाएगी लोगों को जिंदगी
मुकेश अंबानी ने कहा कि रिलायंस जियो 5जी True 5G होगा। यह 4जी पर बिल्कुल भी डिपेंड नहीं होगा। उन्होंने कहा कि जियो True 5जी से हम Agriculture, Healthcare और Education क्षेत्र में बड़ा बदलाव लाने काम करेंगे। इससे लोगों की जिंदगी में बड़ा बदलाव आएगा। मुकेश अंबानी ने कहा कि जियो 5जी के जरिये हम देश के सभी लोगों को जोड़ेंगे। जियो 5जी के जरिये हम अमेरिका और चीन को पीछे छोड़ेंगे। जियो 5जी दुनिया में सबसे बेहतर होगा।

JIO Airfiber लाॅन्च करने की घोषणा
आकाश अंबानी ने जियो Airfiber की खासियत बताते हुए कहा कि इसमें लोगों को घर में हाई स्पीड ब्राॅडबैंड बिना किसी वायर के मिलेगा। मुकेश अंबानी ने कहा कि ब्रॉडबैंड के इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ताओं में रिलायंस जियो ने भारत को दुनिया के टाॅप 10 देशों के बीच शामिल किया। मुकेश अंबानी ने कहा कि आज के समय में तीन में दो कस्टमर जियो फाइबर को अपने इंटरनेट की जरूरत के लिए चुनते हैं। diwali-se-shuru-hoga-1-1661772314.jpg