PHOTOS में पाकिस्तान की बाढ़:348 बच्चों की जान गई, 5 करोड़ लोग प्रभावित

in #rr2 years ago

पाकिस्तान में बाढ़ और बारिश से हालात इस कदर बिगड़ चुके हैं कि अब तक 1000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। सिंध, कराची, पंजाब, खैबर पख्तूनख्वा, बलूचिस्तान प्रांत में हालात गंभीर बने हुए हैं। इसी बीच प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया और लोगों से मुलाकात की।
पाकिस्तानी मीडिया जियो न्यूज के मुताबिक, 14 जून के बाद भारी बारिश के चलते आई बाढ़ से अब तक 1,033 लोगों की जान चली गई है। मरने वालों में 207 महिलाएं और 348 बच्चे भी शामिल हैं। पिछले 24 घंटे में 119 लोगों की मौत हुई। 71 लोग घायल हुए।630a9a3022a44_1661671286.webpfloods-1_1661671168.webp630a9a300fd42_1661671109.webpcxvxcvcx_1661671026.webp