टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री की मौत, मुंबई के पास सड़क हादसे में गई जान

in #rr2 years ago

टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री की मुंबई के पास सड़क हादसे में मौत हो गई। साइरस मिस्त्री अहमदाबाद से मुंबई जा रहे थे इस दौरान उनकी कार डिवाइडर जा से टकराई। साइरस की कार में 4 लोग सवार थे, हादसे के दौरान 2 की मौके पर ही मौत गई जबकि बाकी 2 लोगों को कासा के एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साइरस मिस्त्री के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए कासा ग्रामीण अस्पताल भेज दिया गया है। इस हादसे में सायरस मिस्त्री के अलावा जहांगीर दिनशा पंडोल की भी जान गई है। वहीं घायलों की पहचान अनायता पंडोले और दरीयस पांडोले के तौर पर हुई है।
पालघर जिले में डिवाइडर से टकराई कार

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि टाटा संस के पूर्व अध्यक्ष साइरस मिस्त्री की रविवार को एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि उनकी कार महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक डिवाइडर से टकरा गई। उन्होंने बताया कि मिस्त्री मर्सिडीज कार में अहमदाबाद से मुंबई जा रहे थे। ये हादसा दोपहर करीब 3.15 बजे हुआ, जब साइरस मिस्त्री अहमदाबाद से मुंबई जा रहे थे। हादसा सूर्या नदी पर बने पुल पर हुआ। पुलिस अधिकारी ने कहा कि प्रथम दृष्टया यह एक दुर्घटना की तरह लग रहा है। गाड़ी के ड्राइवर समेत उनके साथ यात्रा कर रहे अन्य दो लोग हादसे में घायल हो गए। सभी घायलों को गुजरात के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।FbzskCCaAAEnXx4.jpeg