पीजीआई में मरीज ने की आत्महत्या

in #rohtak2 years ago

IMG-20220524-WA0009.jpgरोहतक। सुबह पीजीआईएमएस रोहतक में भर्ती भर्ती मरीज ने जरनल वार्डो की छत पर जा कर अपने गमच्छे से फंदा लगा कर सुसाइड कर लिया। मृतक रोहतक पीजीआई के वार्ड नंबर 5 में भर्ती था और उसका 21 मई को ऑपरेशन हुआ था अभी तक आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है पुलिस फिलहाल मामले की जांच करने में जुटी हुई है शव को पोस्टमार्टम के लिए शव गृह भेज दिया गया है।

आज सुबह रोहतक पीजीआई में वार्डों की छत एक युवक फंदे पर लटका देखा, तो उसने तुरन्त पीजीआई के सुरक्षा गार्डों को सूचित किया। पीजीआई के सुरक्षा गार्डों ने वार्डो में जानकारी ली, तो मृतक की पहचान संदीप गांव मनोहरपुर जिला जींद के रूप में हुई है।मृतक संदीप 21 मई को पीजीआई के वार्ड 5 में भर्ती हुआ था, उसी रात को उसका ऑपरेशन हुआ था। परिजनों ने बताया कि वह आज सुबह साढ़े चार बजे टहलने के लिए निकला था। उसके बाद उन्हें साढ़े छ बजे के करीब फाँसी लगाने के बारे में पता चला। यह गांव में डॉक्टर के रूप काम कर दुकान चलाता था। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

पीजीआई थाना जांच अधिकारी धनिया राम ने बताया कि आज पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक ने वार्डो की छत पर सुसाईड कर लिया है। इसी सूचना के आधार पर मौके पर पहुंचे और जांच की। जिसमे मृतक की पहचान संदीप गांव मनोहरपुर जिला जींद के रूप में हुई है। उसके परिजनों ने बताया कि वह 21 मई को पीजीआई के वार्ड 5 में भर्ती हुआ था। उसी दिन इसका ऑपरेशन भी हुआ था। मृतक के पास से तलाशी के बाद कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। जैसे परिजन बयान दर्ज करवाएंगे उसी आधार पर कार्यवाही की जाएगी।

परिजनों ने बताया कि 21 मई को वार्ड 5 में भर्ती हुआ था ऑपरेशन ठीक भी हो गया था। आज सुबह साढ़े चार बजे अपने भाई के साथ टहलने के लिए निकला था। उसके बाद उन्हें साढ़े छ बजे के करीब फाँसी लगाने के बारे में पता चला। यह गांव में डॉक्टर के रूप काम कर दुकान चलाता था।