अनुष्ठान किया ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने नैनपुर:-जिला मंडला

in #ritualslast year

नैनपुर:- नैनपुर नगर में प्रगतिशील ब्राम्हण समाज की मातृशक्तियों ने सावन के
महीने में समाज की मातृशक्तियों को एकत्र करने और समाज को एक नई दिशा देने प्रयास किया किया है। ब्राह्मण समाज की महिलाएं प्रत्येक सप्ताह पूरे सावन मास भर हर वार्ड के मंदिर में रामायण कर धार्मिक आस्था को जीवंत करेंगी। इस धार्मिक अनुष्ठान के साथ महिलाएं समाज और नगर में सुख शांति अमन चैन की कामना भी करेंगी। इसी कड़ी में नगर के वार्ड 9 स्थित श्रीहनुमान मंदिर में एकत्रित हो कर महिलाओं ने रामायण पाठ की शुरूआत की है। जिसमे नगर की ब्राम्हण समाज की मात्रशक्तियां उपस्थित हुई। इस रामायण आयोजन में रजनी शर्मा ज्योति उपाध्याय माधुरी दुबे पुष्पा दुबे ममता शुक्ला कल्पना बाजपेई श्वेता शर्मा रिचा शर्मा सरोज शर्मा पद्मा शर्मा किरण शुक्ला किरण तिवारी सुनीता शुक्ला अनिता शर्मा संध्या शुक्ला सरोज मिश्रा नर्मदा तिवारी शांति दीक्षित सीमा तिवारी सुनीता शर्मा पुष्पा तिवारी बिंदू तिवारी उपस्थित रहीं। प्रगतिशील महिला ब्राम्हण समाज के द्वारा अगली रामायण पाठ वेदांता इन में की जाएगी।
IMG_20230711_145629.jpg