रीवा जिले में समय खत्म होने तक 73.46 फीसदी मतदान हुआ, हनुमना, मऊगंज और नईगढ़ी नगर परिषद में चुनाव हुए

in #rewa2 years ago

रीवा जिले में समय खत्म होने तक 73.46 फीसदी मतदान हुआ। नगरीय निकाय के पहले चरण में यहां के हनुमना, मऊगंज और नईगढ़ी नगर परिषद में चुनाव हुए।

images (2).jpeg

इसमें महिलाओं का मतदान प्रतिशत 74.20 तो वहीं पुरुष मतदान प्रतिशत 72.78 रहा। यहां अन्य लोगों ने एक भी वोट नहीं डाला। पिछली बार हुए नगरीय निकाय के चुनावों के मुकाबले इस साल का मतदान प्रतिशत 4 फीसदी कम है। साल 2015 में हुए चुनावों में इन तीनों नगर परिषदों में कुल 77.46 फीसदी मतदान हुआ था। हनुमना नगर परिषद में कुल 75.60% मतदान हुआ। इसमें महिलाओं का मतदान प्रतिशत 75.99 तो वहीं पुरुषों का मतदान प्रतिशत 75.26 रहा। पिछले बार की तुलना में यह 3 प्रतिशत कम है। साल 2015 में हनुमना में कुल 78.28 प्रतिशत मतदान हुआ था। इसमें महिलाओं का मतदान प्रतिशत 79.23 तो वहीं पुरुषों का 77.47 फीसदी रहा था। मऊगंज में इस बार कुल 73.03 फीसदी मतदान हुआ। इसमें महिलाओं ने 74.20 और पुरुषों ने 72.78 प्रतिशत वोट डाले। वहीं पिछली बार यहां कुल 77.16 प्रतिशत मतदान हआ था। इसमें महिलाओं का मतदान प्रतिशत 77.78 और पुरुषों का 76.59 फीसदी रहा था। नईगढ़ी में कुल 71.49 प्रतिशत मतदान हुआ। इसमें महिलाओं ने 74.01 तो पुरुषों ने 69.08 प्रतिशत वोट डाले। पिछली बार की तुलना में यह 6 फीसदी कम है। 2015 में यहां कुल मतदान प्रतिशत 76.96 रहा था। इसमें महिलाओं का मतदान प्रतिशत 79.56 और पुरुषों का 74.58 रहा था।