रीवा : 50 किलो अमानक पॉलिथिन जब्त कर की गई कार्रवाई

in #rewa2 years ago

रीवा : 50 किलो अमानक पॉलिथिन जब्त कर की गई कार्रवाई

images (3).jpeg

नसं । रीवा सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाए जाने के बावजूद कई व्यापारियों द्वारा इसकी बिक्री की जा रही है। वहीं तमाम लोग अभी भी इसका उपयोग कर रहे हैं। नगर निगम द्वारा इसके प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए रैली निकाली जा रही है वहीं व्यापारियों पर कार्रवाई भी शुरु कर दी गई है। पॉलीस्टीन (थर्माकोल ) एवं सिंगल यूज प्लास्टिक से बनी वस्तुओं के पूर्णतः प्रतिबंध हेतु जागरूकता रैली का आयोजन शहर में किया जा रहा है। रैली में समस्त दुकानदारों आमजन से प्रतिबंधित प्लास्टिक उत्पादों के उपयोग पर पूर्णतः प्रतिबंध 01 जुलाई 2022 से लगाने की जानकारी दी जा रही है। प्लास्टिक से बने उत्पाद एवं सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने एवं बाजार जाते समय झोला साथ में लेकर जाने की अपील की जा रही है। गौरतलब है कि भारत सरकार द्वारा प्लास्टिक स्टिक, ईयर बड्स, गुब्बारों में उपयोग होने वाली डंडिया, प्लास्टिक के झंडे, कैंडी स्टिक, आइस्क्रीम की डंडिया, सजावट की सामग्री, प्लास्टिक प्लेट, कप, गिलास, कांटे चम्मच, चाकू, स्ट्रा, टेऊ, मिठाई के डिब्बा, निमंत्रण कार्ड, सिगरेट, कैरी बैग, पी.वी.सी. बैनर, 100 माइक्रोन से कम बने उत्पाद के आयात, भण्डारण, परिवहन, विक्रय तथा उपयोग पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाया गया है। नगर पालिक निगम द्वारा आज नोडल अधिकारी एसके गर्ग, कार्यपालन यंत्री एसके चतुर्वेदी एवं उपयंत्री अम्बरीश सिंह के नेतृत्व में अभियान चलाया गया इस अभियान में प्रमुख रूप से पर्यावरण प्रदूषण विभाग के राजनारायण चतुर्वेदी मौजूद रहें।