भालू ने ग्रामीणों पर किया हमला, 4 घायल

in #rewa2 years ago

भालू ने ग्रामीणों पर किया हमला, 4 घायल

IMG_20220706_172653.jpg
अस्पताल में उपचार कराते घायल।

रीवा जिले के मऊगंज क्षेत्र में ग्रामीणों पर भालू द्वारा हमला किये जाने की घटना सामने आई है। भालू के हमले से चार लोग घायल हुए हैं जिन्हें उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार मऊगंज अन्तर्गत ग्राम हेडबार में एक भालू ने अचानक हमला कर दिया। भालू के हमले में सूर्यवती तिवारी 75 वर्ष, रामायण पांडेय 55 वर्ष, कन्हाईलाल प्रजापति 65 वर्ष एवं दशरथ साकेत 56 वर्ष घायल हुए हैं। घायलों को तत्काल ही सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मऊगंज ले जाया गया जहां इन्हें भर्ती कर इलाज शुरू किया गया। बताया गया कि काफी मशक्कत के बाद भालू को गांव से खदेड़ा जा सका। इसकी जानकारी वन विभाग को भी दी गई।