रेउसा क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने से 3 की मौत 8 घायल

in #reusaa2 years ago

रेउसा थाना क्षेत्र के सेमरा नगरूली गांव में खेत में धान लगाIMG_20220703_225635.jpgIMG_20220703_225635.jpg रहे लोगों पर आकाशी बिजली गिरने से संपत्ति उम्र 32 वर्ष पत्नी फुला देवी उम्र 30 वर्ष की मौत हो गई।
गांव के ही नीरज, शिवराज, शिवरानी व खुशीराम घायल हो गए।
केवल पुरवा मजरा सेवता थाना रेउसा में पेड़ के नीचे बैठे पिता पुत्री पर बिजली गिरने से पिता संजय की मौत हो गई वहीं पुत्री शालनी घायल है।
थानगांव थाना क्षेत्र के सीतापुर गांव में पेड़ के नीचे बैठे लोगों पर बिजली गिर जाने से केशन 60 पुत्र रामनाथ, वीरेंद्र 12 मूलचन्द्र व रामदेवी 40 पत्नी मूलचन्द्र घायल हो गयी।
सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेउसा में उपचार किया जा रहा है जिसमें दीपक पुर गांव निवासी वीरेंद्र की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
सिमरन करोली गांव पहुंचे रेउसा थाना अध्यक्ष ओम प्रकाश तिवारी ने शव का पीएम कराने के लिए कार्यवाही प्रारंभ की।
उप जिलाधिकारी विश्वासी एल्मोर ने बताया कि आकाशीय बिजली गिरने से हुई मौतों पर आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी।

Sort:  

कुदरत का कहर