विभिन्न वार्डों के आरक्षण की प्रक्रिया हुई पूरी

in #reservation2 years ago

IMG_20220816_164839.jpgनगरीय निकाय चुनाव: कोतमा, बिजुरी एवं बरगवॉ (अमलाई) के विभिन्न वार्डों के आरक्षण की प्रक्रिया हुई पूरी

सभी निकायों में आधे वार्ड महिलाओं के लिए किया गया आरक्षित अनूपपुर। राज्य निर्वाचन आयोग ने जिले के 6 नगरीय निकायों के चुनाव के बाद अब 3 नगरीय निकाय कोतमा, बिजुरी एवं नवगठित बरगवां (अमलाई) के वार्डो आरक्षण की कार्यवाई 16 अगस्तर को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) सोनिया मीना के दिशानिर्देशन में अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी सरोधन सिंह व संबंधित क्षेत्रों के अनुविभागीय दण्डाधिकारी, मुख्य नगर पालिका अधिकारियों के द्वारा सम्पन्न की गई। जिसमें कोतमा नगर पालिका के 15 वार्डो में 7 वार्डो में सभी वर्ग की महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया हैं। जिसमें सामान्य महिलाओं के लिए 4 वार्ड, अनुसूचित जाति के लिए 1 एवं अन्य पिछड़ा वर्ग महिलाओं के लिए 2 वार्ड आरक्षित हैं। नगर पालिका बिजुरी के 15 वार्डो में 7 वार्डो में सभी वर्ग की महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया हैं। जिसमें सामान्य महिलाओं के लिए 4 वार्ड, अनुसूचित जाति, जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग महिलाओं के लिए 1-1 वार्ड आरक्षित हैं। इसी तरह से नवगठित बरगवां (अमलाई) के 15 वार्डो में 7 वार्डो में सभी वर्ग की महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया हैं। जिसमें सामान्य महिलाओं के लिए 3 वार्ड, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग महिलाओं के लिए 2-2 वार्ड आरक्षित हैं। नगर पालिका कोतमा नगर पालिका कोतमा का वार्ड क्र. 01 अनारक्षित मुक्त, वार्ड क्रमांक 02 अन्य पिछड़ा वर्ग मुक्त, वार्ड क्रमांक 03 अनारक्षित मुक्त, वार्ड क्रमांक 04 अनारक्षित मुक्त, वार्ड क्रमांक 05 अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, वार्ड क्रमांक 06 अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, वार्ड क्रमांक 07 अनुसूचित जाति मुक्त, वार्ड क्रमांक 08 अनारक्षित महिला, वार्ड क्रमांक 09 अनारक्षित महिला, वार्ड क्रमांक 10 अनुसूचित जनजाति महिला, वार्ड क्रमांक 11 अनुसूचित जनजाति मुक्त, वार्ड क्रमांक 12 अनारक्षित महिला, वार्ड क्रमांक 13 अनारक्षित महिला, वार्ड क्रमांक 14 अनारक्षित मुक्त तथा वार्ड क्रमांक 15 अन्य पिछड़ा वर्ग मुक्त है। नगर पालिका बिजुरी नगर पालिका बिजुरी का वार्ड क्र. 01 अनारक्षित महिला, वार्ड क्रमांक 02 अन्य पिछड़ा वर्ग मुक्तथ, वार्ड क्रमांक 03 अनुसूचित जनजाति मुक्त, वार्ड क्रमांक 04 अनारक्षित महिला, वार्ड क्रमांक 05 अनारक्षित मुक्त, वार्ड क्रमांक 06 अनारक्षित मुक्त, वार्ड क्रमांक 07 अनारक्षित मुक्त, वार्ड क्रमांक 08 अनुसूचित जनजाति महिला, वार्ड क्रमांक 09 अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, वार्ड क्रमांक 10 अनुसूचित जाति मुक्त, वार्ड क्रमांक 11 अनारक्षित मुक्त, वार्ड क्रमांक 12 अनारक्षित महिला, वार्ड क्रमांक 13 अनुसूचित जनजाति मुक्त, वार्ड क्रमांक 14 अनुसूचित जाति महिला तथा वार्ड क्रमांक 15 अनारक्षित महिला है। नगर परिषद बरगवॉ (अमलाई) नगर परिषद बरगवॉ (अमलाई) का वार्ड क्र. 01 अनुसूचित जनजाति महिला, वार्ड क्रमांक 02 अनूसूचित जाति मुक्त, वार्ड क्रमांक 03 अनारक्षित मुक्त, वार्ड क्रमांक 04 अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, वार्ड क्रमांक 05 अनुसूचित जनजाति मुक्त, वार्ड क्रमांक 06 अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, वार्ड क्रमांक 07 अनारक्षित मुक्त, वार्ड क्रमांक 08 अनारक्षित महिला, वार्ड क्रमांक 09 अनारक्षित महिला, वार्ड क्रमांक 10 अनुसूचित जनजाति महिला, वार्ड क्रमांक 11 अन्य पिछड़ा वर्ग मुक्त, वार्ड क्रमांक 12 अनारक्षित मुक्त, वार्ड क्रमांक 13 अनारक्षित महिला, वार्ड क्रमांक 14 अनारक्षित मुक्त तथा वार्ड क्रमांक 15 अनारक्षित मुक्त है।

Sort:  

Please follow me and like my post🙏🙏🙏

https://wortheum.news/@kunalagrawal#
👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻
Sir/Ma'am please follow me and like my post.

Like aur follow kar Diya hai

https://wortheum.news/@kunalagrawal#
👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻
Sir/Ma'am please follow me and like my post.