जनपद एटा*

in #reporter2 years ago

, IMG-20220514-WA0026.jpg

एटा पुलिस को मिली सफलता, थाना अलीगंज पुलिस द्वारा दहेज हत्या की घटना में वाँछित चल रहा अभियुक्त बन्टू यादव उर्फ रामसिंह को सराय अडडा कस्बा अलीगंज से गिरफ्तार।

              वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में थाना अलीगंज पुलिस द्वारा थाना अलीगंज पर पंजीकृत मु0अ0सं 97/2022 498ए/304बी भादवि व 3/4 दहेज अधिनियम की घटना में फरार चल रहा नामजद *अभियुक्त बन्टू यादव उर्फ रामसिंह पुत्र अजब सिंह निवासी जहांगीरपुर थाना अलीगंज जिला एटा को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी।* 

         *घटना:-* दिनांक 19.04.2022 को वादी शिव सिंह पुत्र सौदान सिंह निवासी रामापुर दवीर थाना मेरापुर जनपद फर्रूखाबाद ने थाना अलीगंज उपस्थित आकर इस आशय की लिखित सूचना दी कि मैने अपनी पुत्री पूनम यादव की शादी हिन्दू रिति रिवाज एवं सामर्थ्य अनुसार दान दहेज देकर बन्टू यादव उर्फ रामसिंह पुत्र अजब सिंह निवासी जहांगीरपुर थाना अलीगंज जिला एटा साथ की थी। मेरे द्वारा अपनी पुत्री को दिये गये दान दहेज से पुत्री के ससुरालीजन खुश नही थे और अतिरिक्त दहेज की माँग कर पुत्री पूनम यादव को प्रतापिड़त करते थे और मेरे द्वारा अतिरिक्त दहेज की पूर्ति न करने पर दिनांक 19.04.2022 की सुबह मेरी पुत्री को अतिरिक्त दहेज की खातिर ससुरालीजन द्वारा हत्या कर देने के संबंध में दी। *इस सूचना पर थाना अलीगंज पर मु0अ0स0 97/2022 धारा 498ए/304बी भादवि व 3/4 दहेज अधिनियम बनाम बन्टू यादव उर्फ रामसिंह आदि 06 नफर के विरूद्ध पंजीकृत किया गया।* 

           *गिरफ्तारी:-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा उक्त घटना के फरार आरोपी की गिरफ्तारी हेतु क्षेत्राधिकारी अलीगंज एवं प्रभारी निरीक्षक थाना अलीगंज को निर्देशित किया गया। दिनांक 14.05.2022 को थाना अलीगंज पुलिस द्वारा उपरोक्त अभियोग में वाँछित अभियुक्त बन्टू यादव उर्फ रामसिंह पुत्र अजब सिंह निवासी जहांगीरपुर  थाना अलीगंज जिला एटा को पड़ाव तिराहा अलीगंज से समय 09.45 बजे गिरफ्तार किया गया। थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। 

गिरफ्तार अभियुक्त का नामपता :-
1- बन्टू यादव उर्फ रामसिंह पुत्र अजब सिंह निवासी जहांगीरपुर थाना अलीगंज जिला एटा

गिरफ्तारी करने वाला पुलिस बलः-
1- उपनिरीक्षक श्री संजीव कुमार
2- का0 सुनील कुमार
3- का0 826 धर्मेन्द्र कुमार