ससुर ने बहू से किया दुष्कर्म, एफआईआर दर्ज

in #rep2 years ago

IMG_20220609_175112.jpg

कौशाम्बी।पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती की शादी पड़ोसी गांव में हुई थी। बताया कि शादी के कुछ दिन बीतने के बाद ससुर उसे परेशान करने लगा। 23 मार्च की रात ससुर ने विवाहिता से दुराचार किया। पीड़िता ने आपबीती पति के साथ सास को बताई तो उसे पीटकर घर से निकाल दिया गया। मायके पहुंची पीड़िता ने ससुर की करतूत मायके वालों को बताई तो वे अवाक रह गए। पीड़िता ने दूसरे दिन मामले की नामजद शिकायत पुलिस से की। आरोप है कि शिकायत के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़िता अदालत पहुंची। अदालत के आदेश पर गुरुवार को पश्चिम शरीरा थाने की पुलिस ने आरोपित ससुर के खिलाफ दुष्कर्म और पति व सास के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया।

Sort:  

Very sad