उत्तर प्रदेश पुलिस में जल्द होंगी 52699 पदों पर सीधी भर्ती

IMG-20230620-WA0004.jpg
मेरठ। यूपी पुलिस में जल्द ही नई भर्ती की जाएगी। उत्तर प्रदेश सरकार युवाओं को यह अवसर देने जा रही है। इसके लिए उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड 52,699 सिपाहियों की सीधी भर्ती करने जा रहा है।

बताया जा रहा है कि पहले ये भर्तियां 35,757 पदों पर की जानी थी। लेकिन कार्यदायी संस्था का चयन न हो पाने की वजह से बीते दस माह से इस सबंध में कार्रवाई शुरू नहीं हो सकी। अब दो कंपनियों द्वारा भर्ती परीक्षा कराने में रुचि दिखाने के बाद 52,699 सिपाहियों की सीधी भर्ती के संबंध में कार्यवाही आगे बढ़ाने की कवायद शुरू की गई है।

मीडिया रिपोर्ट की माने तो प्रदेश पुलिस के इतिहास की यह सबसे बड़ी भर्ती होगी। सूत्रों की मानें तो आगामी 15 जुलाई तक लिखित परीक्षा और भर्ती से संबंधित अन्य कार्यों के लिए कार्यदायी संस्था के चयन की निविदा प्रकाशित कर दी जाएगी। संस्था का चयन होने के बाद इस वर्ष के अंत तक लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।

इन पदों पर होगी भर्तियां
41,811 सिपाही नागरिक पुलिस
8540 सिपाही पीएसी
1341 सिपाही यूपीएसएसएफ
1007 फायरमैन