रूस-यूक्रेन युद्ध को तीन महीने पूरे, 10 तस्वीरों में देखिए अब तक क्या-क्या हुआ, क
-यूक्रेन के बीच जंग शुरू हुए तीन महीने पूरे हो गए। इस युद्ध में यूक्रेन के 4,200 से ज्यादा नागरिकों की मौत हो चुकी है। 5,500 से ज्यादा नागरिक घायल हैं। यूक्रेन का दावा है कि अब तक रूस के 29 हजार से ज्यादा सैनिक मारे जा चुके हैं
जब कीव पर हवाई हमले होने लगे
23 फरवरी 2022 की रात रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के खिलाफ सैन्य ऑपरेशन का एलान कर दिया। पुतिन ने अपने सैनिकों और वायुसेना के जवानों को रूस पर हमला करने का आदेश दे दिया। इसके चंद घंटे बाद यानी 24 फरवरी की तड़के सुबह अचानक यूक्रेन की राजधानी कीव और आसपास के शहरों में हवाई हमले होने लगे। रूस के इस हमले से पूरी दुनिया में हड़कंप मच गया।