राणावास व्यापार मंडल के अध्यक्ष बने सुराणा, सात साल बाद हुए चुनाव

in #ranawas2 years ago (edited)

IMG-20220529-WA0026.jpgराणावास एस- कस्बे के बिल्वकेश्वर महादेव मंदिर परिसर में व्यापार मंडल की बैठक आयोजित की गई। सात साल बाद हुई व्यापार मंडल की बैठक हंगामेदार रही। महीने के अवकाश को लेकर व्यापारी एकमत नजर नही आए। बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। व्यपारियो ने अपने अपने सुझाव दिए। इस दौरान सात साल बाद राणावास व्यापार मंडल के चुनाव आयोजित किए गए। जिसमे चुनाव अधिकारी जिला परिषद सदस्य सज्जन चौधरी व पंचायत समिति सदस्य पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ के सानिध्य में सर्व सहमति से भीकमचंद सुराणा को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। वही मंत्री पद के लिए खुमाराम चौधरी व कोषाध्यक्ष जगदीश सोनी को मनोनीत किया गया। इस मौके पर हंसराज चौधरी, धनराज सोनी, नारायणलाल चौधरी, भेरूसिंह राजपुरोहित, मदन मोहन मालवीय आदि मौजूद थे।IMG-20220529-WA0026.jpgIMG-20220529-WA0024.jpg