3 साल की अनन्या जैन ने 129पौधों का नाम याद कर बनाया रिकॉर्ड

in #ranawas2 years ago

राणावासIMG-20220603-WA0015.jpg- राणावास की अनन्या जैन(किट्टू)ने महज 3 साल 10 माह 10 दिन की उम्र में 6 मिनट 35 सेकंड में 129 पौधों के नाम याद करने का रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किया है। यह रिकॉर्ड,एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड(ग्रैंड मास्टर) तथा इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हो चुका है|
जो कि इतनी कम उम्र में किसी बच्चे द्वारा याद किये गए अधिकतम पौधों के नाम है। अनन्या के पिता जिनेन्द्र जैन वर्तमान में बारां जिले में एडिशनल एसपी पद पर कार्यरत है। बच्ची की इस उपलब्धि पर परिवारजनों और क्षेत्रवासियों ने बधाई दी।