कोसी नदी किनारे प्रानपुर पुल पर पौधारोपण करते हुए जिला पंचायत सदस्य मुस्तफा हुसैन

in #rampur2 years ago

IMG-20220605-WA0024.jpg

विश्व पर्यावरण दिवस पर्यावरण की सुरक्षा और संरक्षण हेतु कोसी नदी किनारे प्रानपुर पुल पर पौधारोपण करते हुए जिला पंचायत सदस्य मुस्तफा हुसैन

पर्यावरण की सुरक्षा और संरक्षण हेतु चलाया जायेगा 'जन आंदोलन'- मुस्तफा हुसैन

रामपुर : किसान सेवा सहकारी समिति के चेयरमैन एवं जिला पंचायत सदस्य मुस्तफा हुसैन ने विश्व पर्यावरण दिवस पर कहा कि रामपुर में पर्यावरण की सुरक्षा और संरक्षण हेतु प्रत्येक व्यक्ति पौधारोपण कर पर्यावरण को बचाने के लिए सहयोग करें।

जिला पंचायत सदस्य मुस्तफा हुसैन ने प्रानपुर पुल के पास कोसी नदी के किनारे पौधारोपण करते हुए कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा और संरक्षण के लिए 'जन आंदोलन' चलाया जाएगा। पर्यावरण को सुधारने हेतु लोगों में पर्यावरण जागरूकता को जगाने के लिए यह आंदोलन चलाया जाएगा। हमारी प्रकृति की रक्षा के लिए जागरूकता बढ़ाना और दिन-प्रतिदिन बढ़ रहे विभिन्न पर्यावरणीय मुद्दों को उठाना जरूरी है।