मतदान को शान्तिपूर्ण एवं निर्विघ्न तरीके से सम्पन्न कराने हेतु 22 जून 2022 को मतदान दलों की रवानगी

in #rampur2 years ago

रामपुर(उत्तर प्रदेश)

IMG-20220530-WA0290.jpg

रामपुर।लोकसभा उप निर्वाचन-2022 के अन्तर्गत जनपद में मतदान की प्रक्रिया 23 जून 2022 को सम्पन्न करायी जायेगी। मतदान हेतु ईवीएम मशीनों की कमिशनिंग का कार्य, मतदान पश्चात निर्वाचन में प्रयुक्त ईवीएम एवं वीवी पैट मशीनों का भण्डारण, मतदान दलों की रवानगी एवं वापसी, स्ट्रांग रूम का निर्माण तथा मतगणना का कार्य नवीन मण्डी समिति रामपुर में कराया जायेगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी रविन्द्र कुमार मॉदड़ ने बताया कि मतदान पश्चात निर्वाचन में प्रयुक्त ईवीएम एवं वीवी पैट मशीनों के भण्डारण, मतदान दलों की रवानगी एवं वापसी, स्ट्रांग रूम के निर्माण तथा मतगणना प्रक्रिया को सम्पन्न कराने हेतु जनप्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 160 में किए गए प्रावधानुसार नवीन कृषि उत्पादन मण्डी समिति के सम्पूर्ण परिसर एवं भवन को समस्त सुविधाओं सहित निर्वाचन/लोकहित में 05 जून 2022 से 28 जून 2022 तक की अवधि के लिए अधिग्रहित किया जाता है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदान को शान्तिपूर्ण एवं निर्विघ्न तरीके से सम्पन्न कराने हेतु 22 जून 2022 को मतदान दलों की रवानगी होगी। मतदान प्रक्रिया में नियुक्त किए जाने वाले कार्मिकों को 09 जून 2022 से 11 जून 2022 तथा 16 जून 2022 से 19 जून 2022 तक प्रशिक्षण दिलाया जायेगा।
मतदान कार्मिकों के प्रशिक्षण हेतु लोक जनप्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 160 में किए गए प्रावधानानुसार दयावती मोदी एकेडमी रामपुर के भवन एवं उनके सम्पूर्ण परिसर को समस्त सुविधाओं सहित निर्वाचन/लोकहित में 08 जून 2022 से 19 जून 2022 तक की अवधि के लिए अधिग्रहित किया जाता है।

Sort:  

Good luck 🤞