सनातन धर्म सभा में भगवान राम के राजतिलक समारोह का आयोजन

in #ramlila2 years ago

सनातन धर्म सभा में भगवान राम के राजतिलक समारोह का आयोजन
-रामलीला व दशहरे में सहयोग करने वालो को किया सम्मानित-
IMG-20221009-WA0161.jpg

फिरोजपुर
सीमावर्ती जिले में 130 वर्षो से रामलीला का आयोजन कर रही श्री सनातन धर्म सभा द्वारा भगवान राम के राजतिलक का आयोजन किया गया, जिसमें भगवती लैक्टो प्राईवेट लिमिटेड के अधिकारियो ने मुख्यातिथि के तौर पर हिस्सा लिया। प्रधान बालकृष्ण मित्तल ने बताया कि उद्योगपति समीर मित्तल के निर्देशन में भगवती लैक्टो के अधिकारियो द्वारा भगवाना राम सहित लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न, सीमा माता, हनुमान जी, वशिष्ट जी का राजभिषेक व तिलक किया गया और उनकी विधिवत आरती की गई। राज्याभिषेक के बाद रामलीला व दशहरे में सहयोग देने वालो को सम्मानित किया गया।
सहायक मेला इंचार्ज गजिन्द्र अग्रवाल व नवीन मित्तल ने बताया कि कार्यक्रम में सैंकड़ो की संख्या में कलाकारो सहित आसपास के लोगो ने हिस्सा लिया। रामलीला के यादगार लम्हो को कलाकारो द्वारा सांझा किया गया। जिसके बाद कबाड़ी बाजार स्थित व्यापारी नेता श्याम सुंदर ङ्क्षसगला के निवास पर सभी के रात्रि भोज का आयोजन किया गया। राम दरबार का सिंगला आवास पर जोरशोर से स्वागत किया गया और उनकी भव्य आरती के पश्चात प्रशाद अर्पित किया गया। इस अवसर पर रामलीला डॉयरैक्टर राधेमोहन शर्मा, सहायक डॉयरैक्टर गगन अग्रवाल, अरोड़वंश सभा के प्रधान विजय सतीजा, विशाल सिक्का, संजय गुप्ता, विकास मित्तल, शाम सुंदर सिंगला, अरविंद बांसल, कोषाध्यक्ष अजय तायल, मोहन जैन सहित अन्य उपस्थित थे।