सदर बाज़ार की सड़कों पर हैं गड्ढे, कैसे निकलेगी राम बरात

in #ram2 years ago

Screenshot_20220924-121440_Amar Ujala.jpg

झांसी। सदर बाजार में श्रीराम लीला कमेटी के तत्वावधान में भगवान श्रीराम की भव्य बरात 28 सितंबर को निकलेगी। लेकिन वरात भ्रमण के मुख्य भागों पर हो रहे गड्ढे भक्तों को परेशान करेंगे। श्रीराम लीला कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष विकास खत्री के अनुसार बरात में भगवान का विशाल रथ और हजारों श्रद्धालु व आकर्षक झांकियां रहती है। गड्ढे होने से झांकियां निकलने में काफी परेशानी आएगी। समस्या के निदान के लिए कैंट प्रशासन को पत्र भी दे चुके हैं। कमेटी की मांग है कि बरात से पहले सदर के मुख्य मार्ग को दुरुस्त कराया जाए। कमेटी का कहना है कि यदि गड्ढे नहीं भरे गए तो राम बरात निकलने में बहुत दिक्कत होगी। बरात में भक्तों की भारी भीड़ जमा होती है। इसमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल होते हैं। सड़क पर गड्ढे होने से कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती हैं। लोग चोटिल भी हो सकते हैं। पदाधिकारियों का कहना है कि सड़क बनवाने के लिए गुहार लगाई गई है। कैंट प्रशासन जल्दी सड़क बनवा दे तो राम बरात निकालने में काफी आसानी होगी। पदाधिकारियों का कहना है कि समय भी काफी कम बचा है। प्रशासन को जल्द ही समस्या का निस्तारण करना चाहिए।