कासगंज - रक्षाबंधन पर्व पर रोडवेज बसों में रही खासी भीड़।

in #rakshbandhan2 years ago

कासगंज। रक्षाबंधन पर्व को लेकर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने गत वर्ष की भांति इस बार भी 24 घंटे के लिए रोडवेज बसों में बहनों के लिए निशुल्क यात्रा की व्यवस्था की। जिसकी वजह से महिलाओं एवं युवतियों ने आवागमन के लिए रोडवेज बसों का सहारा लिया। स्थिति यह रही कि बस स्टैंड पर बसों की कमी खली। यात्रियों की अधिक भीड़ के चलते मारामारी रही। जैसे ही बस स्टैंड पर बस आकर रुकती, बस में पहले सवार होने को लेकर लोगों में धक्का मुक्की शुरु हो जाती। सुबह से लेकर शाम तक यही स्थिति रही।

खूब बिकीं राखियां एवं त्योहार की मिठाई घेवर

कासगंज। रक्षाबंधन की मिठाई माने वाले घेवर की शुक्रवार को खूब बिक्री हुई। मिष्ठानों तड़के ही खुल गए। सुबह से ही लोगों का आवागमन शुरु हो गया। लोगों ने रास्ते में जहां-तहां पड़ने वाली मिठाई की दुकानों से घेवर की खरीददारी की। महिलाओं ने राखियां खरींदीं। तिरंगा के रंग एवं दैवीय प्रतिमाओं के स्वरूपों की राखियों के खरीदने का अधिक क्रेज रहा। अधिक बिक्री होने की वजह से मिष्ठान भंडार संचालक एवं राखी विक्रेता खुश दिखाई दिए।

जगह-जगह विसर्जित हुईं भुजरियां, लगे मेले
IMG-20220812-WA0079.jpg
कासगंज। जनपद में शुक्रवार की सुबह रक्षाबंधन का पर्व मनाया गया। शाम होते ही महिलाएं एवं युवतियां पिछले एक पखवाडे से संजोकर रखीं गईं भुजरियां विसर्जित करने के लिए आसपास के नदी, तालाब, पोखरों पर जुटीं। इस दौरान भुजरियां विसर्जन स्थलों पर मेले भी लगाए। भुजरियां विसर्जित करने के बाद महिलाओं, युवतियों व बच्चों ने विभिन्न खानपान, खेल खिलौनों की अस्थायी दुकानों से खरीददारी की। झूला सर्कस का भी लुत्फ उठाया।

Sort:  

हमारी खबरों को लाइक करें कमेंट करें अन्य साथियों की खबरों पर भी लाइक कमेंट जरुर करें और फॉलो करना नहीं भूले जिस को फॉलो नहीं किया