BALLIA-जिले में हर्षोल्लास के साथ मना रक्षाबंधन का त्योहार

IMG-20220812-WA0312.jpgIMG-20220812-WA0362.jpgभाईयों की कलाइयों पर बहनों ने बांधी स्नेह की डोर
...
बलिया। हर साल की तरह इस बार भी सावन माह की पूूर्णिमा के दिन गुरुवार व शुक्रवार को रक्षाबंधन का पर्व नगर से लेकर ग्रामीणांचलों में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान बहनों ने भाईयों की कलाई पर स्नेह की डोर बांध दीर्घायु होने की कामना की। इसके तत्पश्चात आरती दिखाकर तथा तिलक लगाकर मुंह मीठा कराया। भाईयों ने उपहार में नकदी एवं गिफ्ट देकर बहनों की रक्षा करने का संकल्प लिया। इस दौरान कई जगह भाई और बहन दोनों ही भावुक हो उठे।
सावन माह के पूर्णिमा के दिन मनाए जाने वाला रक्षाबंधन पर्व गुरुवार व शुक्रवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इसको लेकर बहनें बेसब्री से इंतजार कर रहीं थी। रक्षाबंधन के दिन कुंवारी बहनों ने अपने घर पर ही भाईयों के कलाई पर राखी बांधा। जबकि विवाहिता बहनों ने अपने मायके जाकर भाईयों की कलाई पर
स्नेह का धागा बांधकर दीर्घायु होने की कामना की। इस दौरान भाईयों ने उन्हें उपहार दिए तथा उनकी रक्षा करने का संकल्प लिया। उधर दूर की अधिकांश बहनों ने मुख्यमंत्री द्वारा पिछले वर्ष से चलाए जा रहे नि:शुल्क
रोडवेज बस सेवा का इस वर्ष भी सफर किया।IMG-20220812-WA0373.jpgIMG-20220812-WA0377.jpg

Sort:  

Good job