पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का किशनगढ में भाजपा सांसद ने चुनरी उड़ा कर किया स्वागत।

in #rajsthan2 years ago

IMG-20221001-WA0004.jpg

किशनगढ़ पाली से धौलपुर जाते समय फ्यूल भरवाने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का हेलीकॉप्टर शनिवार शाम को किशनगढ़ एयरपोर्ट पर पहुंचा। यहां पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का सांसद भागीरथ चौधरी ने चुनरी ओढ़ाकर स्वागत किया। इस दौरान आरके मार्बल ग्रुप के चेयरमेन अशोक पाटनी, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष बी पी सारस्वत भाजपा नेता डॉ. विकास चौधरी ने भी राजे को गुलदस्ता देकर अभिवादन किया। इस दौरान राजे ने टर्मिनल के भीतर ही स्वागत करने वालों से कुछ देर चर्चा की। इसके बाद वे धौलपुर के लिए हेलीकॉप्टर से उड़ान भर गई।
हेलीकॉप्टर में फ्यूल भरवाना था जरूरी
पूर्व मुख्यंत्री वसुंधरा राजे पाली जिले के तखतगढ़ के दौरे पर थी। वहां से वह हेलीकॉप्टर में धौलपुर के लिए रवाना हुई। लेकिन रास्ते में पायलेट को फ्यूल की कमी होना का ऐहसास हो गया। उन्होंने फ्यूल भरवाने के लिए किशनगढ़ एयरपोर्ट पर हेलीकॉप्टर को लैंड कराया। पूर्व सीएम राजे के हेलीकॉप्टर लैंड होने की सूचना पहले ही भाजपा पदाधिकारियों को लग गई। इसलिए सांसद भागीरथ चौधरी, आरके मार्बल ग्रुप चेयरमेन अशोक पाटनी, डॉ. विकास चौधरी सहित अन्य ने एयरपोर्ट पर पहुंचकर राजे का स्वागत सत्कार किया। पंद्रह मिनट रूकने के बाद राजे धौलपुर के लिए उड़ान भर गई।