शितला माता की पुजा अर्चना कर ठंडे पकवानों का लगाया भोग

in #rajpurohit2 years ago

शितला माता की पुजा अर्चना कर ठंडे पकवानों का लगाया भोग
IMG-20220825-WA0065.jpg

बेंगलूरू : मुडलपालीया टेंन्ट रोड़ स्थित ईश्वरा मंदिर में राजस्थानी समुदाय महिलाओं ने गुरुवार प्रात: 6 बजे शितला माता की पुजा अर्चना कर ठंडे पकवानों का भोग चढ़ाकर गोवशं में फेल रही लंपी स्किन बीमारी को रोकथाम के लिए कामनाएं की गई। उसके बाद महिलाओ ने गाय बछड़े की पुजा अर्चना कर गाय व बछड़े को हरा चारा व गुड़ खिलाकर परिवार में खुशहाली की कामना की। कमला देवी ने बताया की राजस्थान राज्य में गोवशं में तेजी से फैल रही लंपी स्किन बीमारी की रोकथाम के लिए सामुहिक महिलाओ ने आज ठंडा पकवान बनाकर शितला माता को भोग लगाया।

Sort:  

हमारी खबरों को लाइक करें कमेंट करें