अलौकिक व अभूतपूर्व इतिहास

in #rajnitik2 years ago

तक्षशिला बिहार में है;


 बाबा गोरखनाथ, गुरु नानकदेव और कबीर के मध्य रोचक आध्यात्मिक विमर्श हुआ था; 


राणा प्रताप के घोड़े 'चेतक' की माँ गुजराती थी;


नेहरू ने सुभाष की जासूसी करवाई थी;


 नेहरू और गांधी को जेल के नाम पर आलीशान कोठियों में ऐशोआराम से रखा गया था; 


नेहरू के कपड़े पेरिस धुलने जाते थे;


कांग्रेस ने भगतसिंह को बचाने के लिए कुछ नहीं किया; 


नेहरू के पुरखे मुस्लिम थे; 


कलिंग युद्ध के पश्चात सम्राट अशोक ने राजपाट त्याग दिया था;


कलिंग युद्ध 273 ईसा पूर्व हुआ था; 


 देश को आजादी सन 2014 में मिली; 


रावण से सुशासन सीखने के लिए राम ने भरत को भेजा था, बावजूद इसके कि राम-रावण के युद्ध के समय लक्ष्मण साथ में थे और भरत अयोध्या में राम के आने की प्रतीक्षा कर रहे थे;


और हाँ, गांधी की अंतरराष्ट्रीय पहचान न होने की मुख्य वजह उन पर कोई मूवी का न बनना रहा। अगर गांधी पर कोई कायदे की मूवी बन जाती तो आज पूरा विश्व उनको जानता, क्योंकि मूवी इतिहास को जानने का एकमात्र आधिकारिक स्रोत होती है।


है न ग़जब का इतिहासबोध!!! ये एंटायर इतिहास में डिग्री लेने के चलते ही संभव हो सका है। अगर एंटायर इतिहास में दीक्षित ये सम्प्रदाय हमारे बीच न होता तो हमें ये ऐतिहासिक दुर्लभ जानकारियां कैसे मिल पातीं !! 


- sanjeev shukla