घर घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत नगरपालिका पोरसा ने निकाली जागरूकता रैली

in #rajniti2 years ago (edited)

IMG-20220804-WA0009.jpgमुरैना/पोरसा। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आव्हान पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के आह्वान पर मध्य प्रदेश के सभी जिला स्तर पर प्रशासनिक अधिकारियों शासकीय कर्मचारियों के द्वारा आजादी के 75 बे अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत प्रदेश सरकार ने हर घर में तिरंगा अभियान को लेकर पोरसा शहर में नगर पालिका के द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई तिरंगा यात्रा कृषि उपज मंडी से शुरू हुई भिंड रोड अंबाह रोड जोटई रोड से होती हुई बरगद चौराहा पर समापन किया एसडीएम अंबाह राजीव समाधिया ने कहा की हमारी आजादी को 75 वर्ष पूर्ण होने जा रहे हैं इस आजादी अमृत महोत्सव में हम सभी उमंग उत्साह के साथ बढ़-चढ़कर के भाग ले और सभी क्षेत्रवासी अपने अपने प्रतिष्ठानों पर घरों पर तिरंगा झंडा अवश्य लगाएं भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष राम कुमार गुप्ता ने कहा की मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा 13 अगस्त से 15 अगस्त तक घर-घर तिरंगा झंडा फहराने का कार्यक्रम पूरे जोर शोर से उत्साह उमंग से प्रदेश भर में चलाया जाएगा जिसमें हम सभी छात्र छात्राओं को क्षेत्रीय नागरिकों को तथा सभी समाज सेवी संगठनों को लोगों को जागरूक कर घर घर दुकान दुकान पर तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित करेंगे जिस किसी को भी तिरंगा झंडा चाहिए वह उचित दर पर नगर पालिका पोरसा से प्राप्त कर सकता है सौगंध मुझे इस मिट्टी की इस देश को नहीं झुकने देंगे तिरंगा शान है मेरी आन है मेरी इस तिरंगे का सम्मान करेंगे तिरंगा झंडा हमारे देश की शान है और हम सभी को इस तिरंगे की शान के लिए आगे आकर लोगों को जागरूक कर घर घर में तिरंगा फहराना है पूरा पोरसा शहर तिरंगा मय दिखाई देना चाहिए। जिसमें मुख्य रूप से अंबाह तिरंगा यात्रा में मुख्य रूप से एसडीएम राजीव समाधिया, तहसीलदार नरेश राघव, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष राम कुमार गुप्ता, नायब तहसीलदार, मनोज धाकड़ सीएमओ, सुरेंद्र शर्मा इंजीनियर, संजय वर्मा, कार्यक्रम प्रभारी देवेंद्र राजोरिया, एसआई शिवम चौहान, बीके रेखा बहन ब्रांड एंबेसडर, नगर पालिका जसराम गुप्ता, संदीप उपाध्याय, योगेश शर्मा, शिवराज तोमर, आकाश तोमर, निखिल तोमर, सौरभ तोमर, तथा प्रशासनिक अधिकारी गणमान्य नागरिक शासकीय कर्मचारी जनप्रतिनिधि गण समाजसेवी संस्थाएं युवा स्कूली छात्र छात्राएं ब्रह्माकुमारी आश्रम गांधीनगर की बहने आदि उपस्थित रहे।