पूर्व ऊर्जा मंत्री,, विधायक,, प्रियव्रत सिंह खींची बोले कलेक्टर और एसपी भाजपा के चपरासी

in #rajgarh2 years ago

IMG_20220521_180410.jpgआपको बतादे की राजगढ़ जिले के खिलचीपुर में कुछ दिनों पहले अमन-चैन बिगाड़ने की कोशिश की गई। 5 से 7 जगहों पर आगजनी की कार्रवाई की गई। दो लोगों को पुलिस ने पकड़ा। पर अभी भी पुलिस रुकी हुई है। मैं पुलिस को चेतावनी देता हूं।
थाना प्रभारी टीआई साहब सुन लो... तुम्हारी ऐसी की तैसी कर देंगे... खिलचीपुर का यदि अमन-चैन बिगड़ा तो। यदि हमारे शहर में कोई गतिविधि हुई और आप इन भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को बचाने की हकरत करेंगे तो सही साट कर देंगे।

कार्रवाई करो, मालूम करो, इसके पीछे कौन-कौन हैं यह भी निकालो किसी किस भाजपा के नेता का उनके पीछे हाथ है। उन्हें जेल में डालो। सब जानते हैं कौन लोग यह गतिविधियां कर रहे हैं।
सही कार्रवाई करो नहीं तो आज के बाद कल आता है और कल के बाद परसों भी आता है फिर देखेंगे किस प्रकार से आप लोगों का काम हो रहा है।

मैंने आज तक आईएएस और आईपीएस अधिकारियों को ऐसी परिस्थिति में नहीं देखा। मजबूर हैं वो बेचारे मजबूर।
आई ए एस और आई पी एस अधिकारी भाजपा के चपरासी के रूप में काम कर रहे हैं बड़े दुर्भाग्य की बात है, आपने शपथ ली है। भारत के संविधान की रक्षा करने की। कलेक्टर साहब, एसपी साहब, सीईओ साहब और जितने भी साहब है एसडीएम साहब! आप लोगों ने भारत के संविधान की रक्षा करने की शपथ ली है। इस देश के आप भी नागरिक हो। इस सरकारी नुमाइंदे, एडमिनिस्ट्रेटर सर्विस के व्यक्ति होने के अलावा। आप लोग भी यह ध्यान रखें कि जनसेवक का कर्तव्य निभाओ। नेताओं की चपरासी गिरी और मंत्रियों की चपरासी गिरी का काम मत करो। सच को सच बोलने की क्षमता रखो, सही को सही कहने की क्षमता रखो। दिन को दिन और रात को रात कहने की क्षमता रखो।