अखिलेश ने यूपी की कानून व्यवस्था पर कसा तंज, यूजर्स ने कहा- अपने जंगलराज को याद करिए

in #rajatnews2 years ago

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्विटर पर उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाया। जिसके बाद यूजर्स ने उन्हें घेर लिया। अखिलेश को लोगों ने उनके कार्यकाल की याद दिलाना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं लोगों ने उनके शासन काल को जंगलराज तक कह दिया।
दरअसल, अखिलेश ने गाजियाबाद के शालीमार गार्डन एक्सटेंशन-दो से शनिवार रात कार के चारों पहिये चोरी होने के मामले को लेकर यूपी की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए तंज कसा था। उन्होंने पहिए चोरी हुई कार की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि भाजपा 2.0 के राज में। उनके इस ट्विट पर अब तक करीब तीन हजार लोगों ने रिट्वीट किया है और इतने ही लोगों ने कमेंट किया है, वहीं सत्रह हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। yogi-vs-akhilesh_1646917427.jpeg