रिटायरमेंट के बाद कहां रहेंगे रामनाथ कोविंद? जानें- कितनी पेंशन और सुविधाएं मिलेंगी?

in #rajatnews2 years ago

नई दिल्ली, एजेंसी। राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे आज आएंगे। एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू और विपक्ष की ओर से प्रत्याशी यशवंत सिन्हा के बीच फैसला होगा। इसके बाद देश को नया राष्ट्रपति मिल जाएगा। वर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (Ramnath Kovind) का कार्यकाल 24 जुलाई को खत्म हो रहा है। 23 जुलाई को उनके सम्मान में उप राष्ट्रपति वैंकैया नायडू संसद भवन स्थित सेंट्रल हॉल में विदाई समारोह का आयोजन कर रहे हैं। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत सभी केंद्रीय मंत्री और सांसद इस कार्यक्रम का हिस्सा होंगे।
कार्यकाल खत्म होने से दो दिन पहले यानी 22 जुलाई को ही राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का पूरा सामान नए बंगले में शिफ्ट हो जाएगा। हालांकि, आधिकारिक तौर पर राष्ट्रपति भवन से कोविंद की विदाई 25 जुलाई को होगी, जब नए राष्ट्रपति शपथ लेंगे। आइए जानते हैं कि राष्ट्रपति कोविंद को कहां मिला है नया बंगला? इसकी खासियत क्या-क्या है? रिटायरमेंट के बाद कोविंद को कितनी पेंशन मिलेगी? क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी?

Ramnath Kovind: रिटायरमेंट के बाद कहां रहेंगे रामनाथ कोविंद? जानें- कितनी पेंशन और सुविधाएं मिलेंगी?राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 24 जुलाई को हो रहे रिटायर (फाइल फोटो)
नई दिल्ली, एजेंसी। राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे आज आएंगे। एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू और विपक्ष की ओर से प्रत्याशी यशवंत सिन्हा के बीच फैसला होगा। इसके बाद देश को नया राष्ट्रपति मिल जाएगा। वर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (Ramnath Kovind) का कार्यकाल 24 जुलाई को खत्म हो रहा है। 23 जुलाई को उनके सम्मान में उप राष्ट्रपति वैंकैया नायडू संसद भवन स्थित सेंट्रल हॉल में विदाई समारोह का आयोजन कर रहे हैं। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत सभी केंद्रीय मंत्री और सांसद इस कार्यक्रम का हिस्सा होंगे।

कार्यकाल खत्म होने से दो दिन पहले यानी 22 जुलाई को ही राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का पूरा सामान नए बंगले में शिफ्ट हो जाएगा। हालांकि, आधिकारिक तौर पर राष्ट्रपति भवन से कोविंद की विदाई 25 जुलाई को होगी, जब नए राष्ट्रपति शपथ लेंगे। आइए जानते हैं कि राष्ट्रपति कोविंद को कहां मिला है नया बंगला? इसकी खासियत क्या-क्या है? रिटायरमेंट के बाद कोविंद को कितनी पेंशन मिलेगी? क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी?

रियायरमेंट के बाद कहां रहेंगे राष्ट्रपति कोविंद?
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को कार्यकाल खत्म होने के बाद दिल्ली के 12 जनपथ स्थित बंगला आवंटित हुआ है। ये वही बंगला है, जहां कुछ साल पहले तक रामविलास पासवान रहा करते थे। पासवान इस बंगले में दो दशक से ज्यादा समय तक रहे। उनके निधन के बाद परिवार ने इसे खाली कर दिया। अब ये बंगला रामनाथ कोविंद को आवंटित हुआ है। बंगले को पूरी तरह से नया रूप दिया जा चुका है। राष्ट्रपति की बेटी स्वाति कोविंद ने बंगले के रेनोवेशन का काम देखी है। इसी बंगले के बगल यानी 10 जनपथ पर कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी का आवास है21_07_2022-ramnath_kovind_22910803.jpg