ग्वार के नाम पर धोखाधड़ी: 20 लाख का ग्वार खरीद कर रुपए देने से किया इनकार

in #rajasthan2 years ago

नोखा के एक ग्वार कारोबारी ने जोधपुर के एक कारोबारी के खिलाफ ग्वार खरीद कर 20 लाख 40 हजार रुपए नहीं देने का आरोप लगाया है।
पुलिस के अनुसार रामेश्वरलाल ने मामला दर्ज करवाया कि जोधपुर खींचन निवासी शिव भट्‌टड़ उससे ग्वार खरीदता था। जिस पर वह अपनी और बेटे की फर्म से उसे ग्वार भेजते थे। शिव भट्‌टड़ ने उससे 1367365 और उसके लड़के की फर्म से 673421 रुपये का ग्वार खरीदा।जब उससे रुपयों का तकादा किया गया तो उसने कुछ समय बाद ब्याज समेत देने की बात कही। इसके बाद उसने 20 टन ग्वार और मंगवाया। जब पैसे मांगे तो वह आनाकानी करता रहा। ऐसे में 20 टन ग्वार वेयर हाउस नोखा मे रखवा दिया। वेयर हाउस मे रखे ग्वार का किराया प्रति माह उसके खाते से कट रहा है।
इस तरह आरोपी ने 20 लाख 40 हजार रुपये का ग्वार खरीद कर मंगवा लिया और पैसे देने से इनकार कर दिया। इसके अलावा 20 टन ग्वार जो वेयर हाउस मे रखा हुआ है। जिसका किराया प्रतिमाह मेरे खाते से कट रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 20220609_133822.jpg