बीकानेर के अरूण व्यास बने जवाहर बाल मंच के स्टेट चीफ कॉर्डिनेटर

in #rajasthan2 years ago

बीकानेर। यूथ कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष अरूण व्यास को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने जवाहर बाल मंच का राजस्थान प्रदेश का चीफ स्टेट कॉर्डिनेटर नियुक्त किया है। एआईसीसी के जनरल सेक्रेटरी के.सी. वेणुगोपाल ने 28 मई को इस आशय के आदेश जारी किए हैं। पूरे देश में राजस्थान सहित पांच प्रदेशों के स्टेट चीफ कॉर्डिनेटरों की नियुक्ति की गई है जिसमें राजस्थान स्टेट चीफ कॉर्डिनेटर की जिम्मेदारी बीकानेर के युवा नेता पूर्व पार्षद अरूण व्यास को सौंपी गई है। गौरतलब है कि अरूण व्यास 2013 से 2020 तक लगातार 7 साल बीकानेर यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष रह चुके हैं तथा वर्तमान में 2020 से लगातार यूथ कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इससे पहले अरूण व्यास बीकानेर से कांग्रेस के पार्षद भी रहे। व्यास की इस नियुक्ति पर बीकानेर सहित प्रदेश के अनेक कांग्रेस नेताओं की प्रसन्नता जताते हुए उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दी है।20220530_113146.jpg

Sort:  

Good news