भावों में रखे निर्मलता – आचार्य महाश्रमण*

in #rajasthan2 years ago

बीकानेर (राजस्थान)*
परमार्थ को अपना जीवन समर्पित कर गांव–गांव, शहर–शहर में जाकर अहिंसा, सद्भावना का संदेश देने वाले जैन श्वेतांबर तेरापंथ के 11 वें पट्टधर आचार्य श्री महाश्रमण जी वर्तमान में धोरों की धरती राजस्थान के बीकानेर जिले में सानंद विचरण कर रहे है। आज सुबह आचार्यश्री नोखा गांव से लगभग 11 किमी विहार कर भामटसर पधारे। कल सायं गुरूदेव का नोखा गांव में आगमन हुआ था। स्थानीय जैन समाज ने शांतिदूत का भावभीना स्वागत किया। प्रातः समता भवन में आचार्यश्री ने मंगलपाठ फरमाया। तत्पश्चात मार्ग में अपना घर आश्रम पर शांतिदूत का पदार्पण हुआ। संस्था से जुड़ी श्रीमती किरण झंवर आदि ने संस्था द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। आचार्यश्री ने आश्रम में स्थित 250 से अधिक रुग्ण, अक्षम, मंदबुद्धि जनों को पथदर्शन एवं आशीर्वाद प्रदान किया। वहां से लगभग कुल 11 किमी विहार कर भामटसर के महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में प्रवास हेतु आचार्यश्री पधारे।

प्रवचन देते हुए शांतिदूत श्री महाश्रमण ने कहा– जो साधक आत्म शुद्धि के लिए स्वाध्याय व सध्यान में रत रहता है व तप में अपने आपको भावित कर लेता है वह निर्मल बन जाता है। धर्म पठन, धर्म श्रवण, धर्म कथा जैसे स्वाध्याय के कई प्रकार है। मुख्य बात है मन को कैसे निर्मल बनाया जाए। ध्यान भी मन की एकाग्रता व निर्मलता का एक उपक्रम है। ध्यान के चार प्रकार है। आर्त ध्यान, रौद्र ध्यान, धर्म ध्यान व शुक्ल ध्यान। आर्त और रौद्र दोनों अशुभ व त्याज्य ध्यान होते है तथा धर्म व शुक्ल शुभ ध्यान होते है।

गुरुदेव ने आगे कहा की कई बार ऐसा भी होता है - ध्यान, साधना व सामायिक में बैठते ही विचारों का प्रवाह तेज हो जाता है। तो इसका मतलब यह नहीं कि हम उन्हें छोड़ दें बल्कि सोचें कि ये विचार मेरे नहीं हैं उनका प्रतिकार करें, उन्हें नियन्त्रित व जप में अपने मन को केन्द्रित कर लें। शरीर में मस्तक का व वृक्ष में मूल का जो स्थान होता है वही आध्यात्म में ध्यान का स्थान होता है। कायोत्सर्ग से शरीर का शिथिलीकरण व मन की चंचलता का निवारण ध्यान के प्रमुख अंग हैं। भावों में निर्मलता बनी रहे ऐसा प्रयास रहना चाहिए।

कार्यक्रम में बीकानेर ज्ञानशाला के नन्हे ज्ञानार्थियों ने सुंदर प्रस्तुति दी। कल युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमण का रासीसर में पदार्पण होगा।
IMG-20220607-WA0113.jpg

Sort:  

Good news

खबरे लाइक करे