बरसात से गिरी कच्चे मकान की छत, परिवार दबा मलबे में

in #rajasthan2 years ago

लूनकरणसर: उपखण्ड क्षेत्र में लगातार हो रही बरसात कच्चे मकानों के लिए नुकसानदेह साबित हो रही है। महाजन कस्बे में बरसात के कारण एक कच्चे मकान की छत भरभरा कर गिर पड़ी। मकान के अंदर खड़े परिवार के आठ सदस्य मलबे के नीचे दब गए। ग्रामीणों ने सभी को मलबे से निकालकर अस्पताल में भर्ती करवाया। सभी को हल्की चोटें आई है।