सत्तापक्ष के खिलाफ खड़ा होना नहीं आसान

in #rajasthan2 years ago

IMG-20220531-WA0018.jpg
राजस्थान में कुछ समय पहले एक अधिवक्ता ने मौजूदा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला और काफी राज फेसबुक के जरिये जनता को बताए। वहीं सीएम के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश भी कोर्ट से निकलावा दिया। और उस आदेश के बाद से अधिवक्ता के जीवन मे शुरू हुआ ग्रहण ने अधिवक्ता अभी तक सलाखों से बाहर नहीं निकलने दिया।
हम बात कर रहे है अधिवक्ता गोवर्धन सिंह की जो जयपुर हाइकोर्ट में वकील है। गोवर्धन सिंह जनता को कानून की जानकारी, अधिकारों की जानकारी देने के अलावा आरटीआई एक्टिविस्ट है। लगातार फेसबुक के माध्यम से जागरूकता की अलख जगाने के अलावा करप्शन के खिलाफ बोलना उनकी आदत सी बन गई थी। लगभग रोज रात को फेसबुक पर लाइव आकर लोगों को जानकारियां देते और करप्शन के बारे में बताते।
जगजाहिर बात है कि करप्शन के बारे में सुनना किसी भी पार्टी, डिपार्टमेंट, सरकार को कब पसंद आता था जो अब आएगा। और इसी के मद्देनजर गोवर्धन सिंह सत्तापक्ष के धक्के चढ़ गए और अब जेल की सलाखों के पीछे है। वहीं राजस्थान के विपक्ष की बात करें तो गोवर्धन सिंह ने उनके बखान भी पहले कर दिए थे जिस कारण विपक्ष ने भी चुप्पी साधे रखी। अब गोवर्धन सिंह 10 साल पहले दर्ज मामलों में जेल में है।

Sort:  

Good

Thanks

super