बालश्रम उन्मूलन सप्ताह के शुभारंभ पर जागरूकता शिविर का आयोजन कर दी विधिक जानकारी

in #rajasthan2 years ago

बालश्रम उन्मूलन सप्ताह के शुभारंभ पर जागरूकता शिविर का आयोजन कर दी विधिक जानकारी IMG-20220612-WA0016.jpg

माननीय राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर के तत्वाधान में आज दिनांक 12.06.2022 को पैरा लीगल वालंटियर दिनेश कुमार बेरवा द्वारा बालश्रम उन्मूलन सप्ताह (12.06.2022 से 20.06.2022 तक) के शुभारंभ के अवसर पर कच्ची बस्ती हम्मीर ब्रिज के नीचे बजरिया सवाई माधोपुर में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
पैरा लीगल वालंटियर दिनेश कुमार बेरवा ने बताया कि राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा भारत की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ समारोह- आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर रालसा जयपुर के निर्देशानुसार जिले में दिनांक 12.06.2022 से 20.06.2022 तक श्रमिकों को उनके विधिक अधिकारों की जानकारी देंने, बाल श्रमिकों की पहचान कर उन्हें उचित विधिक सहायता, सलाह व परामर्श देने, बाल श्रमिकों को शिक्षा से जोडने, बंधुआ मजदूरी, मजदूरो को असमान वेतन का वितरण आदि की विधिक जानकारी प्रदान करने आदि के संबंध में बाल श्रम उन्मूलन सप्ताह मनाया जा रहा है। साथ ही उपस्थित आमजन एवं बालकों कोे बालश्रम, बालश्रम से होने वाले नुकसान और इसके उन्मूलन के बारे में विस्तार से जानकारी दी और इस बुराई को समाज से जड़ से खत्म करने पर जोर दिया।