नारलाई में केंद्रीय टीम ने अमृत सरोवर का किया निरीक्षण

in #rajasthan2 years ago

देसूरी। जल शक्ति अभियान कैच द रेन 2022 के कार्यो की समीक्षा व निरीक्षण के लिए पहुचे केंद्रीय नोडल अधिकारी पी.टी. भूटिया निदेशक रक्षा मंत्रालय एवं डॉ. विवेक शर्मा वैज्ञानिक केंद्रीय बोर्ड नई दिल्ली ने नारलाई दाबेला तालाब का निरीक्षण किया। सरपंच शेखर मीणा ने बताया कि टीम ने जल सरंक्षण व अमृत महोत्सव के तहत कियेIMG-20220826-WA0056.jpg कार्यो का निरीक्षण किया। नारलाई में अमृत सरोवर के तहत दाबेला तालाब पर हो रहे विकासकार्य को देख अभिभूत हुए। इस मौके पर अधिकारियों के हाथों वृक्षारोपण किया गया। साथ ही सरपंच शेखर मीणा व ग्राम विकास अधिकारी अचलसिंह सोंलकी के सानिध्य में टीम का स्वागत किया गया। इससे पहले ग्राम पंचायत कार्यालय का भी निरीक्षण किया। यहां बन रहे पंचायत भवन को देख सराहना की।

इस मौके पर नारलाई सरपंच शेखर मीणा,नरेन्द्र सिंह अधीक्षण अभियंता जल ग्रहण,रमजान अली अधिशासी अभियंता नरेगा,कौशल पालीवाल अधिशाषी अभियंता जलग्रहण एवं भू सरंक्षण बाली,भेरूसिंह एईएन देसूरी,मजहर हुसैन एईएन जलग्रहण एवं भू सरंक्षण, ग्राम विकास अधिकारी अचलसिंह सोलंकी इत्यादि मौजूद थे।

Sort:  

Good